{"_id":"617acbe423a6886a9d1a0897","slug":"hpu-shimla-online-result-of-49000-promoted-students-of-ug-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला: यूजी के 49000 प्रमोट विद्यार्थियों का ऑनलाइन परिणाम जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला: यूजी के 49000 प्रमोट विद्यार्थियों का ऑनलाइन परिणाम जारी
Thu, 28 Oct 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:42 PM IST
सार
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कोरोना के कारण सत्र 2021 में यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकी थीं। इस पर प्रदेश सरकार ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने और उनका परिणाम इंटरनल असेसमेंट, हाउस टेस्ट और उपस्थिति के तय फार्मूला के तहत तैयार कर घोषित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
hpu shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कोरोना के कारण नहीं हो पाई सत्र 2021 की यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षा के कारण विद्यार्थियों को प्रमोट करने के फैसले के अनुसार आंतरिक मूल्यांकन और तय फार्मूला के तहत परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विवि ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विद्यार्थी अपने लॉगिन आईडी से ऑनलाइन परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रथम वर्ष के 49590 छात्र-छात्राओं के इस परिणाम को घोषित कर विवि ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मंडी: चार मील के पास पहाड़ी से ट्रक पर गिरीं चट्टानें, चालक की मौत
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कोरोना के कारण सत्र 2021 में यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं नहीं करवाई जा सकी थीं। इस पर प्रदेश सरकार ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करने और उनका परिणाम इंटरनल असेसमेंट, हाउस टेस्ट और उपस्थिति के तय फार्मूला के तहत तैयार कर घोषित करने का निर्णय लिया था। विवि ने परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. नेगी ने कहा कि जल्द ही द्वितीय वर्ष के प्रमोट हुए विद्यार्थियों का परिणाम भी घोषित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
100 फीसदी इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया परिणाम
विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम 100 फीसदी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर ही तैयार किया गया। इसमें कॉलेजों से आंतरिक मूल्यांकन उपलब्ध करवाया गया। इसमें 10 अंक इंटनरल एग्जाम , 10 अंक सेमिनार, वर्कशॉप और असाइनमेंट के, पांच अंक हाजिरी और पांच अंक विद्यार्थी के सामान्य व्यवहार के आधार पर दिए गए। इन 30 अंकों को 100 फीसदी में तय फार्मूला से बदले जाने के बाद, प्रैक्टिकल वाले विषयों और अन्य थियोरी विषयों के अंकों का विभाजन 70:30 और 50:20:30 के आधार पर किया गया।