{"_id":"606db679375e2460936d0e0a","slug":"hpu-shimla-news-hpu-declared-mat-exam-date-29-may-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू-मैट के लिए शेड्यूल तय, 29 मई को परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू-मैट के लिए शेड्यूल तय, 29 मई को परीक्षा
Wed, 07 Apr 2021 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 07 Apr 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की एमबीए कोर्स की सीटों और रीजनल सेंटर धर्मशाला की एमबीए कोर्स की सीटों में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा एचपीयू मैट-2021 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक यह परीक्षा 29 मई को होगी। इसका परिणाम 9 जून को घोषित किया जाएगा। एचपीयू मैट 2021 के लिए 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विवि के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 5 से 8 जुलाई तक ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
9 जुलाई को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 12 से 17 जुलाई तक जीडीए और साक्षात्कार होंगे। इसका परिणाम 19 जुलाई को विश्वविद्यालय के नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा। स्नातक डिग्री के अंतिम वर्ष की परीक्षा में अपीयर होने वाले छात्र एचपीयू मैट-2021 में बैठेंगे। उन्हें ग्रुप डिस्कशन के खत्म होने के बाद जमा कराना अनिवार्य होगा ।
विज्ञापन
एचपीयू एडमिशन पोर्टल से होगा ऑनलाइन आवेदन
एचपीयू मैट-2021 के लिए यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल संस्थान की 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. जय सिंह परमार ने बताया कि रीजनल सेंटर धर्मशाला की 30 एमबीए की सीटें भी एचपीयू मैट के आधार पर भरी जानी हैं। वहां के लिए जीडीए और साक्षात्कार का शेड्यूल अलग रहेगा।
विज्ञापन