{"_id":"601a8b758ebc3e4b65182eb0","slug":"hpu-shimla-mphill-med-and-llm-entrance-exams-on-23-february-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमफिल, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमफिल, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को
Wed, 03 Feb 2021 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 03 Feb 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि में एमफिल, एमएड और एलएलएम कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं 23 फरवरी को सुबह और दोपहर के सत्र में होंगी। विवि ने प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए एचपीयू को केंद्र बनाया गया है। प्रदेश भर से आवेदकों को परीक्षा देने के लिए शिमला आना होगा। एचपीयू ने साफ किया है कि पांच ऐसे विभाग, जहां पर आवेदन तय सीटों के बराबर या फिर कम आए हैं। इन विभागों में पिछली क्वालीफाइंग एग्जाम की मेरिट के आधार पर कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन विभागों में एमफिल बायो टेक्नोलॉजी, लोक प्रशासन, ग्रामीण विकास, शारीरिक शिक्षा और एमफिल साइकोलॉजी शामिल है। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि तय प्रवेश परीक्षा के शेड्यूल के मुताबिक राजनीति शास्त्र, हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, अर्थशास्त्र, योग और एमएड की प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को सुबह दस बजे से होगी। एमफिल कॉमर्स, गणित, जियोलॉजी, सोशियोलॉजी, शिक्षा, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, बॉटनी, इतिहास, फिजिक्स, परफॉर्मिंग आर्ट और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा दोपहर दो बजे से होगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा की जानकारी ऑनलाइन दी जा रही है।
विज्ञापन