फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla may conduct PG courses Exams from 15 September

15 सितंबर से पीजी की परीक्षाएं करवाने की तैयारी

Sun, 23 Aug 2020 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Aug 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla may conduct PG courses Exams from 15 September

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की रेगुलर और री अपीयर परीक्षाएं एकसाथ करवाने को लेकर शेड्यूल जारी करने की तैयारी कर रहा है। 15 सितंबर से परीक्षाएं शुरू करने की योजना है। यूजीसी की ओर से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीस सितंबर तक करवाने की दी गई समयसीमा और सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद परीक्षा करवाने के इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये परीक्षाएं भी सरकार और यूजीसी की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक ही करवाई जाएंगी। परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 43 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाने हैं। इसमें करीब 60 हजार परीक्षार्थी रेगुलर और री अपीयर परीक्षाएं देंगे। 
विज्ञापन


यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 सितंबर तक पूरी करवाने के बाद पीजी की परीक्षाएं करवाने को लेकर तैयारी चल रही है। इस माह अंत तक परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि यूजीसी के निर्देशों और सरकार के परीक्षा करवाने के आदेशों के मुताबिक पूरी कार्य योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed