फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla issued schedule for pg exam in himachal

इस दिन से शुरू होंगी एचपीयू की पीजी परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

Thu, 14 Nov 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla issued schedule for pg exam in himachal
सांकेतिक तस्वीर

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 नवंबर से विवि की पीजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी।विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि 27 नवंबर से लेकर जनवरी के पहले सप्ताह तक यह परीक्षाएं चलेंगी। परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही परीक्षार्थी विवि के एग्जाम पोर्टल के माध्यम से परीक्षा रोलनंबर भी डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा शेड्यूल जारी करने के साथ ही विवि ने एमए राजनीति शास्त्र, एमएससी जियोलॉजी, एमएससी केमिस्ट्री और राजनीति शास्त्र का परिणाम घोषित कर लटके परीक्षा परिणाम घोषित करने का क्रम शुरू कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि विवि का हर संभव प्रयास रहेगा कि 20 नवंबर से पहले सभी पीजी कोर्स के पिछले सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिए जाए । 
विज्ञापन


एमफिल सायकोलॉजी और केमिस्ट्री में प्रवेश को दस फीसदी की छूट 
एचपीयू ने एमफिल कोर्स के लिए हुई परीक्षा में प्राप्तांक में एमफिल सायकोलॉजी और एमफिल केमिस्ट्री में प्रवेश के लिए दस फीसदी की छूट दी है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन की ओर से जारी लिखित निर्देश छूट देने के साथ ही 18 नवंबर को पात्र होने वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की तिथि तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed