{"_id":"5fdb54c08ebc3e3b884c986d","slug":"hpu-shimla-gave-special-chance-to-candidates-to-complete-ug-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी के तीन बैच को डिग्री पूरी करने को विशेष मौका देगा विवि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजी के तीन बैच को डिग्री पूरी करने को विशेष मौका देगा विवि
Thu, 17 Dec 2020 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Dec 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय रूसा सीबीसीएस के तहत शुरुआत के तीन बैच के छात्रों को अधूरी डिग्री पूरी करने को मौका दे रहा है। जारी अधिसूचना के मुताबिक सत्र 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में स्नातक डिग्री पूरी न कर पाने वाले छात्रों को परीक्षा का विशेष अवसर दिया गया है। इसके लिए छात्रों को 5 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस देनी होगी।
विज्ञापन
डिग्री पूरी करने के लिए छात्र तय फीस देकर परीक्षाएं दे सकेंगे। विवि इन यूजी छात्रों को अलग से परीक्षा नहीं करवाएगा। ये रूटीन में होने वाली परीक्षा में छात्र बैठ सकेंगे। विवि की अकादमिक काउंसिल की बैठक में स्नातक स्तर पर विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 21 नवंबर को हुई ईसी की बैठक में इसे अंतिम मंजूरी मिलने के बाद मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन