{"_id":"60cb2b3e4af66909824dae00","slug":"hpu-shimla-gave-a-special-chance-to-complete-the-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला ने डिग्री पूरी करने के लिए दिया विशेष मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला ने डिग्री पूरी करने के लिए दिया विशेष मौका
Thu, 17 Jun 2021 04:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Jun 2021 04:31 PM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के विद्यार्थियों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा सेमेस्टर सिस्टम के तहत डिग्री पूरी करने के लिए विद्यार्थियों को विशेष मौका दिया है। ईसी की मंजूरी के बाद यह अवसर दिया गया है। इसके तहत जुलाई में ही दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के विद्यार्थियों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए विशेष मौका दिया जा रहा है। इसके लिए विद्यार्थी पांच हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस के साथ 28 जून तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद तय नियमों के तहत विद्यार्थियों को लेट फीस देनी होगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जुलाई में विशेष मौके तहत यूजी (रूसा) सेमेस्टर सिस्टम के तहत दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन