{"_id":"5ef5f96c8ebc3e42b050fd07","slug":"hpu-shimla-extended-application-date-to-fill-274-posts-relief-to-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला ने 274 पद भरने के लिए बढ़ाई की आवेदन तिथि, उम्मीदवारों को राहत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला ने 274 पद भरने के लिए बढ़ाई की आवेदन तिथि, उम्मीदवारों को राहत
Fri, 26 Jun 2020 07:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
एचपीयू शिमला में गैर शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापित 274 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विवि के कुलसचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अब ए, बी, सी और डी श्रेणी के पदों के लिए चार जुलाई तक शाम चार बजे कर आवेदन ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
पांच से सात जुलाई तक भरे गए आवेदन फार्म में आवेदनकर्ता गलतियों को सुधार सकेंगे। जिन पदों के लिए आवेदन फार्म की हार्ड कापी जमा करवाना अनिवार्य किया गया है, उनके लिए भी कापी जमा करवाने की समय सीमा 7 जुलाई तक कर दी गई है। दूरदराज क्षेत्र के उम्मीदवारों को हार्ड कापी और आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की समयावधि 11 जुलाई की गई है।
विज्ञापन