फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla extend date for UG examination forms march 2020

एचपीयू ने बढ़ाई तिथि, प्रदेश के हजारों छात्रों को मिला अतिरिक्त समय

Sun, 05 Jan 2020 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jan 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla extend date for UG examination forms march 2020
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विवि ने यूजी की मार्च 2020 में होने वाली यूजी डिग्री कोर्स बीएससी, बीए और बीकॉम, शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। प्रदेश भर के कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र अब 30 जनवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकते हैं। विवि ने रत्न प्रभाकर, प्राक शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष, आचार्य प्रथम और आचार्य द्वितीय वर्ष के लिए भरे जाने वाले परीक्षा फार्म को भरने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर तीस जनवरी कर दी है। इससे प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को लाभ होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बिना लेट फीस इन कोर्स के छात्र अब ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। 

विज्ञापन


विशेष मौके के लिए भी तीस तक भरें फार्म 
एचपीयू ने कार्यकारी परिषद की ओर से 28 जून 2019 को यूजी के छात्रों को अधूरी डिग्री पूरी करने को दिए विशेष मौके के तहत परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए यूजी के 2000 से लेकर 2013 तक के सेशन में यूजी कोर्स में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं पांच हजार रुपये फीस देकर मार्च में परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए फार्म भरने की तिथि को दस जनवरी से बढ़ाकर तीस जनवरी कर दिया गया है। पूर्व में अंतिम तिथि दस जनवरी तय थी।  यह परीक्षा 2012-13 के सेलेबस के मुताबिक होनी है। 
विज्ञापन


बीडीएस सप्लिमेंटरी परीक्षा को 15 तक जमा होंगे फार्म 
बीडीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चौथे वर्ष की फरवरी में होने वाली सप्लिमेंटरी परीक्षा के लिए भरे जाने वाले फार्म 15 जनवरी तक हर हाल में विवि में जमा करवाने होंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इसके बाद जमा होने वाले फार्म पर विवि तय दरों पर अतिरिक्त फीस वसूलेगा। इसके लिए डेंटल कॉलेज से परीक्षा फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed