फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla exam centre changed in shimla due to president ram nath kovind shimla visit

एचपीयू शिमला: पीजी, बीएएलएलबी के परीक्षा केंद्र बदले, आधा घंटा पहले पहुंचे छात्र

Wed, 15 Sep 2021 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Sep 2021 07:52 PM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों से कहा कि वह वीरवार को यूआईटी नजदीक समरहिल पुलिस चौकी और यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल समरहिल में परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले पहुंचे। 

विज्ञापन
HPU Shimla exam centre changed in shimla due to president ram nath kovind shimla visit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति के शिमला दौरे के चलते चौड़ा मैदान क्षेत्र सील होने पर विवि ने राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान, यूआईएलएस (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज), यूसीबीएस (यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज) एवालॉज में बनाए पीजी कोर्स और बीएएलएलबी परीक्षा केंद्रों को बदल दिया है।

विज्ञापन




अब इन सेंटरों को यूआईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी) और यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल समरहिल में यह परीक्षाएं होंगी। इन तीनों केंद्रों में 16 से 18 सितंबर तक होने वाली सभी पीजी कोर्स की राजनीति शास्त्र, एमए हिंदी, इंग्लिश, एमए इतिहास, समाज शास्त्र और बीएएलएलबी की परीक्षाएं नए बनाए केंद्रों में होंगी। यह जानकारी विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने दी।
विज्ञापन


वीरवार सुबह के सत्र में एमए राजनीति शास्त्र और हिंदी, दोपहर बाद बीएएलएलबी और एमए इंग्लिश की परीक्षा होगी। उन्होंने कोटशेरा कॉलेज, यूआईएलएस एवालॉज, यूसीबीएस एवालॉज में परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों से कहा कि वह वीरवार को यूआईटी नजदीक समरहिल पुलिस चौकी और यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल समरहिल में परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed