फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Entrance exam for five B.Tech courses will be held on August 18

एचपीयू शिमला: पांच बीटेक कोर्सों के लिए 18 अगस्त को होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 12 Aug 2021 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Aug 2021 06:06 PM IST
सार


एचपीयू शिमला के यूआईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में नए शैक्षणिक सत्र में पांच बीटेक डिग्री कोर्स की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 
 

विज्ञापन
HPU Shimla: Entrance exam for five B.Tech courses will be held on August 18
एचपीयू शिमला

विस्तार

एचपीयू शिमला के यूआईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में नए शैक्षणिक सत्र में पांच बीटेक डिग्री कोर्स के लिए 18 अगस्त को प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें प्रदेश और प्रदेश के बाहर के करीब 1470 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में चार परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें एचपीयू कैंपस के तीन उप-परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा करवाई जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। विवि की ओर से जारी परीक्षा संबंधित सूचना के मुताबिक विवि कैंपस के डॉ. आंबेडकर भवन में 197, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन में 184, विधि विभाग में बनाए गए उप केंद्र में 139 परीक्षार्थी अपीयर होंगे।

विज्ञापन


डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 245, मंडी डिग्री कॉलेज में 189 हमीरपुर डिग्री कॉलेज में सबसे अधिक 454 परीक्षार्थी अपीयर होंगे। इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही यूआईटी संस्थान में चलाए जा रहे बीटेक आईटी, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन डिग्री कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी और संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि परीक्षा के लिए तैयारियां की जा रही हैं।  कोविड-19 के चलते प्रदेश के बाहर चंडीगढ़ और दिल्ली में परीक्षा नहीं हो पाई है। इन दोनों केंद्रों के 143 परीक्षार्थी अब एचपीयू में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ही परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर में
शिमला। विवि के यूआईटी संस्थान से बीटेक डिग्री कोर्स कर रहे विद्यार्थियों  की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं सितंबर माह के पहले सप्ताह में प्रस्तावित हैं। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पोर्टल भी खोल दिया गया है। बीटेक कोर्स के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के फार्म विद्यार्थियों को अपने लागइन आईडी के माध्यम से भरने होंगे। छठे सेमेस्टर की रेगुलर और रि-अपीयर परीक्षा के लिए फार्म ऑफलाइन भरे जाएंगे। वेबसाइट पर ऑफलाइन फार्म उपलब्ध करवाए गए है। परीक्षा फार्म भरने के लिए बीस अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉलरशिप के लिए 23 अगस्त तक मांगे आवेदन 
हिमाचल प्रदेश विवि ने श्री बद्रिका आश्रम एमरजिंग यूथ स्कॉलरशिप के लिए यूआईआई विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए 23 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। इस संदर्भ में विवि की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed