फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu shimla declared UG fifth semester exams result

एचपीयू ने घोषित किया यूजी पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम

Fri, 12 Jun 2020 08:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla declared UG fifth semester exams result
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। स्नातक डिग्री बीए, बीकॉम, बीएससी के 37246 परीक्षार्थियों के इस लंबित पड़े परीक्षा परिणाम के घोषित हो जाने पर अब इस बैच के विद्यार्थियों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई माह में होनी है। यूजी पांचवे सेमेस्टर की ये परीक्षाएं अक्टूबर-नवम्बर माह में विश्विद्यालय ने आयोजित की थी। इसके साथ ही इस बैच की डिग्री पूरी होनी है।

विज्ञापन


घोषित किए परिणाम को विश्विद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसे छात्र अपने लॉग इन आईडी से देख सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से घोषित किए परिणाम की सूचना वेबसाइट पर लिंक के साथ उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा पांचवें सेमेस्टर के छात्रों की पहले और तीसरे सेमेस्टर की पांचवें सेमेस्टर के साथ हुई परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लॉक डॉउन के कारण माह देरी से घोषित हुआ परिणाम
कोरोना महामारी के कारण देश भर में किए गए लॉकडाउन के कारण यूजी पांचवे सेमेस्टर का परिणाम करीब दो माह देरी से घोषित हुआ है। इसे विश्विद्यालय को मार्च में घोषित करना था। कॉलेज बंद होने के कारण अवॉर्ड्स विश्विद्यालय को पूरे नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि दिसंबर माह में ही इस बैच के पांचवे सेमेस्टर की उत्तर  पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed