{"_id":"6132392d8ebc3e264c1163c6","slug":"hpu-shimla-declared-the-exam-schedule-of-diploma-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला ने जारी किया डिप्लोमा कोर्स का परीक्षा शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला ने जारी किया डिप्लोमा कोर्स का परीक्षा शेड्यूल
Fri, 03 Sep 2021 08:33 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Sep 2021 08:33 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सभी डिप्लोमा कोर्स का परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। जिसे छात्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू हो कर अक्तूबर माह तक चलेंगी। सभी कोर्स का परीक्षा शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। जिसे छात्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विवि में शुरू हुई बी टेक कोर्स की काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश विवि सभागार में शुक्रवार से यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी( यूआईटी) के पांचों बी टेक कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न कोर्स के प्रवेश परीक्षा की बनी मेरिट के आधार करीब 150 छात्रों की काउंसलिंग की गई। निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग सात सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
कोचिंग के लिए एक लाख देगी सरकार, 30 तक मांगे आवेदन
उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्वर्ण जयंती सुपर 100 मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने को 30 सितंबर को आखिरी तारीख निर्धारित की है। योजना में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 100 मेधावियों को कोचिंग लेने के लिए सरकार एक-एक लाख रुपये देगी। चयनित विद्यार्थियों को डीबीटी योजना में बैंक खातों में किस्तों में यह राशि दी जाएगी। विद्यार्थी खुद कोचिंग संस्थानों का चयन करेंगे। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन कोचिंग का विकल्प भी दिया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में सरकारी स्कूल की जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ही यह लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकतम एक लाख रुपये की राशि किसी भी प्रतिष्ठित तकनीकी या व्यवसायिक संस्थान से इंजीनियरिंग, कानून, मेडिकल, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, एनडीए में प्रवेश पाने के लिए विशेष कोचिंग प्राप्त करने के लिए दी जाएगी। विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।