फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla declare UG sixth semester exams result

एचपीयू ने घोषित किया यूजी छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम

Thu, 15 Oct 2020 09:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Oct 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
HPU Shimla declare UG sixth semester exams result
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 17 अगस्त से 20 सितंबर तक ली स्नातक डिग्री कोर्स के छठे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया है। विवि ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीए ऑनर्स, बीएससी ऑनर्स अंतिम सेमेस्टर के घोषित नतीजों को ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। इसे छात्र और कॉलेज दिए गए लॉगइन आईडी से देख सकेंगे। 

विज्ञापन


अंतिम सेमेस्टर के करीब 37 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें अभी तीन कोर्सों बीबीए, बीसीए और शास्त्री के नतीजे आना बाकी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बीए का परीक्षा परिणाम 57 फीसदी, बीकॉम का 70 फीसदी जबकि बीएससी का पास प्रतिशत सबसे कम 49.95 फीसदी रहा है। 
विज्ञापन


यूजी के परिणाम के आधार पर बनेगी पीजी प्रवेश की मेरिट
यूजी के नतीजों के आधार पर ही स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश की मेरिट तैयार होगी। 20 अक्तूबर तक विवि के एडमिशन पोर्टल से पीजी में प्रवेश को आवेदन करने वाले छात्र अपने अंक अपडेट कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संकट के समय में हुई पहली परीक्षा का है नतीजा
शिमला। प्रदेश विवि की ओर से कोरोना संकट के बावजूद आयोजित की गई पहली बड़ी परीक्षा का यह परिणाम है। विवि ने हजारों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर के 134 परीक्षा केंद्रों में एसओपी के तहत इंतजाम किए। परीक्षाएं 17 अगस्त से बीस सितंबर तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed