फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla changed the Marks scheme of ICDEOL

परीक्षा से चंद दिन पहले विवि ने बदली इक्डोल की मार्क्स स्कीम

Mon, 02 Dec 2019 11:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
HPU Shimla changed the Marks scheme of ICDEOL
फाइल फोटो

प्रदेश विवि ने पीजी कोर्स की 27 नवंबर से शुरू हुई परीक्षा से ठीक एक दिन पहले अपने अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षण संस्थान इक्डोल में चलाए जा रहे पीजी कोर्स की मार्क्स स्कीम बदलने की अधिसूचना जारी की। पहली बार लागू की जा रही इस व्यवस्था में विभिन्न कोर्स में मूल्यांकन सौ अंकों में से ही किया है। जिसमें थ्योरी के 80 अंक जबकि 20 अंक असाइनमेंट के तय किए हैं।

विज्ञापन


26 नवंबर को विवि के कुलसचिव ने इस मार्क्स स्कीम की अधिसूचना जारी की। इसकी इक्डोल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी सूचना नहीं थी। हालांकि इस स्कीम को पिछले सत्र यानी 2018-19 से लागू किया जाना प्रस्तावित था। एक साल में विवि अपनी अकादमिक काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी से इसे मंजूर करवाकर लागू नहीं कर पाया। अब परीक्षा से चंद दिन पहले आनन फानन में सत्र 2019-20 से ही लागू करने की अधिसूचना भी लागू कर दी गयी।
विज्ञापन


विवि के इस फैसले से इक्डोल की इन दिनों परीक्षा दे रहे छात्रों को परीक्षा परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी रेगुलर छात्रों से अलग होगा। जाहिर है विवि की इस लेट लतीफी का खामियाजा इक्डोल के हज़ारों परीक्षार्थियों को ही भुगतना पड़ेगा। इससे परीक्षा विंग को भी नतीजे घोषित करने में मुश्किल आना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से परीक्षा परिणामो के घोषित करने में विवि सात सात माह का समय लगा रहा है। मार्क्स स्कीम इक्डोल के कुछ यूजी कोर्स के कुछ विषयों के लिए भी बदली गयी है। यूजी की परीक्षा मार्च में होनी है तो इसके लिए ए व्यवस्था बदलने के लिए समय रहेगाए मुश्किल पीजी कोर्स में आना तय है।। 


इन कोर्स की बदली है मार्क्स स्कीम
 पीजी कोर्स में म्यूजिक, राजनीती विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, लोक प्रशाशन और पीजी डिप्लोमा एचआरडी। जबकि यूजी राजनिति विज्ञान, हिंदी, इतिहास, लोक प्रशाशन विषय के लिए भी यूजी इक्डोल छात्रों का इस नई मार्क्स स्कीम के तहत ही मूल्यांकन होगा। जिसमें 80 अंक थ्योरी पेपर से और 20 अंक असाइनमेंट में से दिए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed