{"_id":"6138e372b9c705353b7bb092","slug":"hpu-shimla-bed-and-med-examinations-will-start-from-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू: 27 से शुरू होंगी बीएड और एमएड की परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू: 27 से शुरू होंगी बीएड और एमएड की परीक्षाएं
Wed, 08 Sep 2021 09:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:53 PM IST
सार
शेड्यूल के अनुसार बीएड की परीक्षाएं 27 सितंबर से 22 अक्तूबर तक चलेंगी। जबकि एमएड कोर्स की परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू होकर छह अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएड और एमएड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएड और एमएड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार बीएड की परीक्षाएं 27 सितंबर से 22 अक्तूबर तक चलेंगी। जबकि एमएड कोर्स की परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू होकर छह अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में गुरुवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 परीक्षा एवं मूल्यांकन पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संगोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार मुख्य अतिथि, सांसद किशन कपूर व डॉ. वरिंद्र भाटिया उपाध्यक्ष पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड विशिष्ट अतिथि होंगे। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 परीक्षा एवं मूल्यांकन के बारे में बोर्ड द्वारा शिक्षकों के साथ कार्यशालाओं के आयोजन से प्राप्त सुझावों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। सचिव अक्षय सूद विद्यार्थियों का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा और परीक्षाओं को सरल एवं पारदर्शी कैसे बनाया जाए, के बारे में विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन