{"_id":"60f6970f8ebc3e6d7a2c7af0","slug":"hpu-shimla-again-extended-the-date-to-apply-online-for-admission-in-pg-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू शिमला ने फिर बढ़ाई पीजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू शिमला ने फिर बढ़ाई पीजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि
Tue, 20 Jul 2021 02:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धशिमला
अमर उजाला नेटवर्क, धशिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:57 PM IST
सार
अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक तिथि बढ़ाई गई है, जबकि मेरिट आधारित पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को दो अगस्त तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय में नौ अगस्त से पीजी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी है, जो पूरे माह चलेंगी।
विज्ञापन
अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्स में प्रवेश के लिए 24 जुलाई तक तिथि बढ़ाई गई है, जबकि मेरिट आधारित पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को दो अगस्त तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने के फैसले के कारण प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। प्रवेश परीक्षाएं यूजी अंतिम वर्ष की चल रही परीक्षाओं के समाप्त होने पर सात अगस्त के बाद ही शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन