{"_id":"5e10332a8ebc3e87c06984ab","slug":"hpu-shimla-40-students-passed-national-eligibility-test-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट में फिर एचपीयू का डंका, 40 विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नेट में फिर एचपीयू का डंका, 40 विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा
Sat, 04 Jan 2020 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश विश्वविद्यालय के 40 से अधिक छात्र- छात्राओं नेट (एनईटी) पास कर फिर से साबित किया है कि विवि के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आधिकारिक रूप से नेट की परीक्षा पास करने वालों का सही आंकड़ा नही है, मगर छात्र संगठनों की ओर से दी जा रही बधाई में फोटो के साथ इन मेधावियों को शुभकामनाएं और बधाई दी जा रही है। नेट पास करने वाले छात्रों में आदिति ने शिक्षा में और डॉ. संतोष ने जेआरएफ क्लीयर किया है।
विज्ञापन
जबकि किशोरी ने राजनीति शास्त्र में, बेबी ने इतिहास में, गौरव ने सोशोलॉजी में, रितेश ने एमबीए आरडी में, सुभाष और डोलमा ने हिंदी में, विक्रम कायथ ने एमटीए में, बेगी ने लोक प्रशासन में, राकेश ने राजनीति शास्त्र में, लाल ने समाज शास्त्र में गनु ने इतिहास में, अंकित ने राजनीति शास्त्र में नेट पास किया है।
विज्ञापन
सुयश पवार ने एमटीएम में, पंकज नेगी ने इतिहास में जेआरएफ क्वालीफाई किया है, जबकि शुभम ने योग में जेआरएफ पास किया है। बबिता ने समाज शास्त्र में विपिन और गौरव ने अर्थशास्त्र में, शगुन ने शिक्षा में, विकास ने ईवीएस में, दीपिका ने योगा में अशोक पालसरा ने संगीत में अजय ने ईवीएस में नेट पास किया जबकि शिवान खान ने एमकॉम में नेट क्लीयर किया।
विज्ञापन