{"_id":"5eb93c8977ed5f381a698558","slug":"hpu-schedule-for-pg-course-released-application-will-be-made-on-june-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्स के लिए शेड्यूल जारी, तीन जून कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजी कोर्स के लिए शेड्यूल जारी, तीन जून कर सकेंगे आवेदन
Mon, 11 May 2020 05:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 May 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के धर्मशाला के खनियारा रिजनल सेंटर में पीजी कोर्स में सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश से संबंधित जानकारी और प्रक्रिया संबंधित सूचना जारी कर दी गई है। सेंटर में प्रवेश को 30 जून ही अंतिम तिथि तय की गई है। सेंटर में एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स, एमए इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, एमए /एमएससी मैथ, एमकॉम में प्रवेश एचपीयू की ओर से करवाई जाने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दिया जाएगा। एमबीए और एमसीए में एचपीयू मेट और एमसीए में प्रवेश मेरिट आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रिजनल सेंटर में एमबीए कोर्स, एमए ,एल एलबी कोर्स के लिए प्रॉस्पेक्ट्स की बिक्री शुरू कर दी है। इसे 200 रुपये अदा कर रिजनल सेंटर से और पोस्ट से 250 रुपये में लिया जा सकता है। एमबीए और एमए कोर्स की काउंसलिंग सेंटर अलग से करवाएगा। एमसीए कोर्स की काउंसलिंग सेंट्रलाइज्ड होगी। इसका प्रॉस्पेक्टस सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग के बाद सेंटर से प्राप्त किया जा सकेगा। एमएससी जियोलॉजी और पीजीडीसीए में प्रवेश मेरिट आधार पर दिया जाएगा। कोर्स को आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है।
विज्ञापन