{"_id":"6040d6268ebc3ec89c780893","slug":"hpu-phd-entrance-exam-2021-admit-card-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Thu, 04 Mar 2021 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की दस मार्च को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए विवि ने ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अधिष्ठाता अध्ययन की ओर से जारी बयान में कहा गया है दस मार्च को सत्र 2020-21 के लिए पीएचडी कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी विवि के एडमिशन पोर्टल और अपने लॉगइन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एमए-एमएससी मैथ, एमफिल बॉटनी, जूलॉजी का परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी मैथ का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। एमफिल बॉटनी, जूलॉजी का परिणाम भी घोषित कर दिया है। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की 15 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी की है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। विवि ने एमफिल अर्थशास्त्र की काउंसलिंग नौ मार्च, एमफिल योग और एमकॉम की काउंसलिंग दस मार्च, जबकि संस्कृत की काउंसलिंग नौ मार्च को विभागों में करवाने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
छात्रावास की आठ मार्च तक जमा करवानी होगी फीस
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में साइंस के पीजी कोर्स में प्रवेश लेने वाले जिन छात्रों को छात्रावास आवंटित किए गए हैं, उन्हें तय फीस को जमा करवाने के लिए आठ मार्च अंतिम तिथि तय की गई है। तय तिथि तक फीस जमा न करवाने वाले छात्रों को छात्रावास नहीं मिलेगा, उनकी जगह मेरिट आधार पर अगले छात्र-छात्राओं को छात्रावास का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन