{"_id":"611652868ebc3ee0650bbd88","slug":"hpu-mat-2021-exam-will-be-conducted-on-21-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू मेट: आठ केंद्रों पर 21 अगस्त को परीक्षा, विवि ने पूरी की तैयारियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू मेट: आठ केंद्रों पर 21 अगस्त को परीक्षा, विवि ने पूरी की तैयारियां
Fri, 13 Aug 2021 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 13 Aug 2021 04:38 PM IST
सार
परीक्षा 21 अगस्त को दोपहर तीन बजे से होगी। परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तीन उप परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवि में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए 21 अगस्त को एचपीयू मेट होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश भर में आठ स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 1745 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विवि ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर इस बार एचपीयू मेट के लिए अतिरिक्त परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। अधिकतम 261
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के लिए केंद्र स्थापित किया गया है।
परीक्षा 21 अगस्त को दोपहर तीन बजे से होगी। परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तीन उप परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें डॉ. आंबेडकर भवन में 197, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन और परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में 184, साइंस ब्लॉक एचपीयू परिसर में 143 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में डिग्री कॉलेज धर्मशाला में 261 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। मंडी कॉलेज में 195, एससीवीबी कॉलेज पालमपुर में 151, डिग्री कॉलेज नालागढ़ में 93, हमीरपुर डिग्री कॉलेज में 267 डिग्री कॉलेज सोलन में 138 जबकि डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 116 परीक्षार्थी एचपीयू मेट में अपीयर होंगे।
एचपीयू मेट की मेरिट के आधार पर ही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल एचपीयूबीएस में एमबीए की सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश मिलेगा। धर्मशाला रिजनल सेंटर में भी प्रवेश की बनने वाली मेरिट में एचपीयू मेट आधार रहेगा। इसी के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।