{"_id":"5eecc1dcc6eaf96fef1a9a95","slug":"hpu-forms-will-be-filled-by-july-15-for-pg-degree-course-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू: पीजी डिग्री कोर्स परीक्षा के लिए 15 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू: पीजी डिग्री कोर्स परीक्षा के लिए 15 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म
Fri, 19 Jun 2020 07:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 19 Jun 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विवि ने अगस्त माह में होने वाली पीजी डिग्री कोर्स की रेगूलर और रि-अपीयर परीक्षा के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए पोर्टल को खोल दिया गया है। ऑफलाइन फार्म भरने वाले परीक्षार्थियों के लिए वेबसाइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध हैं। इसे छात्र डाउनलोड कर निर्धारित फीस के साथ भर सकते हैं।
विज्ञापन
यूजी परीक्षा में नहीं होगा कोई बदलाव
शिमला। कोविड़ -19 महामारी और लॉकडाउन के कारण यूजी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर की 15 जुलाई से परीक्षा शुरू हो रही है। महामारी के कारण बने मौजूदा हालात के बावजूद परीक्षा संचालन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इस कोर्स के छात्रों का सिलेबस पूरा हो चुका था। परीक्षा सुबह 9 से 11 और दोपहर 2 से 5 बजे दो अलग अलग सत्र में होगी।
विज्ञापन
बीए ऑनर्स में अधिसूचित सिलेबस के मुताबिक मिलेगा जेनरिक इलेक्टिव विषय
विवि ने बीए ऑनर्स कोर्स में अन्य डिसिप्लिन के विषयों में से जेनरिक इलेक्टिव कोर्स पढ़ने के बजाय उसी डिसिप्लिन में से पढ़ने के मामले में एकमुश्त छूट छात्रों को प्रदान कि है। कुलसचिव की और से जारी अधिसूचना में साफ कहा गया है कि बीए ऑनर्स में छात्रों को अधिसूचित सिलेबस के मुताबिक ही जेनरिक इलेक्टिव विषय चुन कर पढ़ना होगा। यदि इसके अलावा और विषय पढ़ाय जाएगा तो संबंधित संस्थान पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन