फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpu college of business studies started admission for BBA and BCA courses

बीबीए और बीसीए में प्रवेश के लिए 12 से खुला पोर्टल

Wed, 07 Jul 2021 05:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

छात्र विवि के कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के टेलीफोन नंबर 0177-2807790, 2805146 पर भी संपर्क कर सकते हैं। दोनों कोर्स की प्रवेश परीक्षा और इसकी तारीख पर अभी फैसला लिया जाना है।

विज्ञापन
hpu college of business studies started admission for BBA and BCA courses
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) ने बीबीए और बीसीए कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन के लिए 12 जुलाई से पोर्टल खुलेगा। यह 7 अगस्त तक खुला रहेगा। कोर्स में प्रवेश के लिए जमा दो की परीक्षा में अपीयर हुए या पास छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज के निदेशक प्रो. पवन गर्ग ने कहा कि सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश प्रक्रिया के लिए 7 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन जमा होंगे। 

विज्ञापन


इस संबंध में विवि की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। छात्र विवि के कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज के टेलीफोन नंबर 0177-2807790, 2805146 पर भी संपर्क कर सकते हैं। दोनों कोर्स की प्रवेश परीक्षा और इसकी तारीख पर अभी फैसला लिया जाना है।
विज्ञापन


बीबीए में 60, बीसीए में भरी जानी हैं 50 सीटें 
हिमाचल प्रदेश विवि के यूसीबीएस में नए सत्र में बीबीए कोर्स में कुल 60 सीटें और दस फीसदी सीटें अलग से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए रखी गई हैं। इन 60 सीट में 40 सब्सिडाइज्ड और 20 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जाएंगी। बीसीए कोर्स में भरी जाने वाली 50 सीटों में तीस सब्सिडाइज्ड और 20 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जानी हैं। इसमें भी ईडब्लूएस के लिए अलग से दस फीसदी सीटें भरी जानी हैं। प्रवेश और सीट संबंधित ब्योरा विवि की साइट पर उपलब्ध संस्थान के प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed