{"_id":"61e94d5e4f368f11f805d1dc","slug":"hptu-entrance-exam-will-be-first-for-admission-in-b-tech-b-pharmacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर: बीटेक, बी-फार्मेसी में दाखिले के लिए पहले होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर: बीटेक, बी-फार्मेसी में दाखिले के लिए पहले होगी प्रवेश परीक्षा
Thu, 20 Jan 2022 05:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jan 2022 05:26 PM IST
सार
माचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जुलाई माह में प्रवेश परीक्षा-2022 के करवाने के बारे योजना बनाई है। जिसके लिए तकनीकी विवि ने एक संभावित शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी शैक्षणिक सत्र में बीटेक, बी-फार्मेसी सहित अन्य विषयों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होगी। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने जुलाई माह में प्रवेश परीक्षा-2022 के करवाने के बारे योजना बनाई है। जिसके लिए तकनीकी विवि ने एक संभावित शेड्यूल भी जारी कर दिया है। तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि कोविड के चलते पिछले दो साल से मेरिट के आधार पर ही दाखिला प्रक्रिया पूरी की गई थी, लेकिन इस बार तकनीकी विवि ने पूर्व की भांति प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
कुलसचिव ने कहा कि प्रवेश परीक्षा करने के लिए तकनीकी विवि ने तैयारियां शुरू कर दी है। संभावित प्रवेश परीक्षा शेड्यूल के अनुसार नौ जुलाई को एमबीए, एमबीए पर्यटन और बीबीए की सुबह के सत्र में और सांय के सत्र में एमसीए और बीसीए की परीक्षा होगी। 10 जुलाई को सुबह के सत्र में बीटेक, बी फार्मेसी, बी फार्मेसी (आयुर्वेद), एमएससी भौतिक विज्ञान और सांय के सत्र में बीएचएमसीटी, बीएससी एचएम एंड सीटी, एमटेक, एम फार्मेसी, और एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षाएं करवाई जानी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि जल्द प्रवेश परीक्षा के फार्म भरने संबंधित जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन