फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpssc: Revised recruitment exam results declared, first pass six candidates now fail

कर्मचारी चयन आयोग: संशोधित भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, पहले पास छह अभ्यर्थी अब फेल

Fri, 19 Jun 2020 07:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
hpssc: Revised recruitment exam results declared, first pass six candidates now fail
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के पदों पर होने वाली भर्ती का दो हफ्ते बाद फिर से संशोधित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2018 में दो अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था। जबकि इसी साल 1 जून को घोषित भर्ती परीक्षा परिणाम में 87 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था। अब विशेषज्ञों की चयन कमेटी की सिफारिश पर शुक्रवार को फिर से संशोधित भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। 1 जून को आयोग ने 87 अभ्यर्थियों का चयन किया था, लेकिन अब 6 अभ्यर्थियों को अयोग्य करार देते हुए बाहर कर रास्ता दिखा दिया गया है। शुक्रवार को जारी 85 अभ्यर्थियों की सूची में पांच नए अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


जबकि जो छह अभ्यर्थी 1 जून को सफल बताए गए थे, वे अब फेल हो गए हैं। इसके अलावा 28 पदों पर कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते यह पद खाली रह गए हैं। चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने 31 अक्तूबर 2017 को रेडियोग्राफर के पदों के लिए आवेदन मांगे थे। वर्ष 2018 में आयोग ने केवल दो अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया। लेकिन इस दौरान कुछ अभ्यर्थी प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में चले गए। ट्रिब्यूनल ने विशेषज्ञों की चयन समिति का गठन कर 45 दिनों में रिजल्ट घोषित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद आयोग ने 1 जून को परिणाम घोषित कर 87 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया, लेकिन चयन समिति ने 6 अभ्यर्थियों को आयोग्य करार दिया। जिसके चलते अब संशोधित परिणाम घोषित कर 85 को सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed