{"_id":"60abb52d1d2d4c5e384b0829","slug":"hpssc-results-of-the-copy-holder-recruitment-exam-announced-je-mechanical-and-junior-draftsman-exam-schedule-fixed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपी होल्डर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, जेई मेकेनिकल और जूनियर ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा का शेड्यूल तय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉपी होल्डर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, जेई मेकेनिकल और जूनियर ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा का शेड्यूल तय
Mon, 24 May 2021 07:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 24 May 2021 07:46 PM IST
सार
सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद हिमाचल कर्मचारी आयोग विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग शिमला में कॉपी होल्डर के एक पद को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पद को भरने के लिए आयोग ने नवंबर 2020 में आवेदन मांगे थे। इसके लिए 1049 आवेदन प्राप्त हुए। सात आवेदन ही सही पाए गए। 23 फरवरी 2021 को मूल्यांकन परीक्षा में रोलनंबर 874000005 प्रतीक कुमार का चयन इस पद के लिए किया गया है।
विज्ञापन
जेई मेकेनिकल की मूल्यांकन परीक्षा 25 जून को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर इंजीनियर मेकेनिकल के एक पद को भरने के लिए करवाई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने जून 2020 को आवेदन मांगे थे। इसके बाद 23 दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा करवाई गई। इसमें रोलनंबर 796000229, 796000334, 796000561 रोलनंबर 796000642 का चयन पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। मूल्यांकन परीक्षा 25 जून को आयोग के कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
जूनियर ड्राफ्ट्समैन की मूल्यांकन परीक्षा 25 जून को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग जूनियर ड्राफ्ट्समैन की 16 दिसंबर को ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग में यह पद भरे जाने हैं। आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों का चयन पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया है। यह परीक्षा 25 जून को होगी। चयनित अभ्यर्थियों में 789000147, 789000150, 789000305 और 789000354 रोलनंबर शामिल हैं।
विज्ञापन