फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpssc news: Accused of cheating in JOA IT exam in mandi

हिमाचल: जेओए आईटी परीक्षा में नकल करने का आरोप, आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Sun, 21 Mar 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Mar 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
hpssc news: Accused of cheating in JOA IT exam in mandi
जेओए की परीक्षा देने केंद्रों पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की कनिष्ठ कार्यालय सहायक(जेओए) आईटी की रविवार को हुई परीक्षा में सुंदरनगर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महादेव में स्थापित केंद्र में तीन अभ्यर्थियों ने एक युवती पर नकल करने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र में मौजूद अध्यापकों पर भी युवती का साथ देने की बात कही। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान हाल नंबर-2 में एक युवती पानी पीने के लिए गई थी। जब लौटी तो उसके प्रश्न पत्र में एक कागज रखा हुआ था।जिसे युवती बार-बार देख कर परीक्षा दे रही थी।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्होंने युवती से उस कागज को छीना तो उसमें परीक्षा के संबंधित कई प्रश्नों के उत्तर थे। उन्होंने परीक्षा हाल में मौजूद अध्यापकों को इस बारे बताया, लेकिन उन्होंने मामले को टालने का प्रयास किया। हंगामा होने पर स्कूल प्रबंधन ने एसडीएम को इस बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंच कर एसडीएम राहुल चौहान ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करवाए हैं। इसे अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड को भेजा जाएगा। एसडीएम राहुल चौहान ने बताया इस मामले में जो भी आगामी कार्रवाई होगी, वह बोर्ड ही करेगा।
विज्ञापन


केंद्र अधीक्षक से मांगी है जांच रिपोर्ट: डॉ. कंवर 
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि सुंदरनगर के एक स्कूल से आई शिकायत पर केंद्र अधीक्षक और संबंधित एसडीएम से जांच रिपोर्ट मांगी गई है जो आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। 1:48 पर एक युवक ने लड़की की ओर से चिट से नकल करने के आरोप लगाए हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जेओए की परीक्षा देने केंद्रों पर उमड़ी भीड़
आयोग ने रविवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट(जेओए) आईटी की परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 960 परीक्षा केंद्रों पर किया। इस परीक्षा के लिए 2.10 लाख अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। हालांकि कुल कितने अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, देर शाम तक आयोग के पास यह डाटा प्राप्त नहीं हो पाया। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में जेओए आईटी के कुल 1868 पद भरे जाने हैं। चयन आयोग के पास इसके लिए 2.28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन 18 हजार अधूरे एवं आयोग्य आवेदनों को रद्द कर दिया गया। इस परीक्षा के लिए आयोग ने प्रदेश के 12 जिलों के 51 उपमंडलों के अंतर्गत 960 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। परीक्षा दोपहर आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि शाम तक कुल उपस्थित अभ्यर्थियों का डाटा आयोग के पास नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed