फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpssc declared Laboratory Technician Written Exam result

कर्मचारी चयन आयोग: प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 15 Jul 2021 05:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Jul 2021 05:06 PM IST
सार

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन पदों के लिए 1351 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 1175 ही पात्र पाए गए। नौ फरवरी 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 260 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 915 अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन
hpssc declared Laboratory Technician Written Exam result
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के चार पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 864 के तहत ली गई इस परीक्षा में 14 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 26 अगस्त को आयोग के कार्यालय हमीरपुर में होगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इन पदों के लिए 1351 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन


इनमें 1175 ही पात्र पाए गए। नौ फरवरी 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 260 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 915 अनुपस्थित रहे। इन 260 में 14 अभ्यर्थी जिनमें रोल नंबर 864000054, 864000074, 864000166, 864000262, 864000288, 864000320, 864000428, 864000482, 864000543, 864000565, 864000752, 864000824, 864000853 और 864000937 उत्तीर्ण हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed