{"_id":"5f4d1785a99da62f7734deaf","slug":"hppsc-shimla-exam-centers-at-reckong-peo-and-keylong","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ, केलांग में भी होंगे लोकसेवा आयोग परीक्षा के केंद्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रिकांगपिओ, केलांग में भी होंगे लोकसेवा आयोग परीक्षा के केंद्र
Mon, 31 Aug 2020 09:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 Aug 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकायों में सचिव-कार्यकारी अधिकारी, सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तहसील कल्याण अधिकारी के पदों के लिए अब रिकांगपिओ और केलांग में भी भर्ती परीक्षा होगी। लोकसेवा आयोग ने जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल स्पीति के मुख्यालयों में भी परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया है। 27 सितंबर, 11 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली इन परीक्षाओं के लिए केंद्र बदलने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सात दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर लिंक अपलोड कर दिया गया है। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि केलांग और रिकांगपिओ में तभी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, अगर परीक्षा देने के लिए पर्याप्त अभ्यर्थी मिले। कोरोना संकट को देखते हुए लोकसेवा आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के केंद्र जिला मुख्यालय स्तर पर बनाने का फैसला लिया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले को छोड़कर अन्य सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षाएं करवाने का बीते दिनों फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
अब पुराने आदेशों को संशोधित करते हुए आयोग ने इन दोनों जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला ले लिया है। इन दोनों जिलों के अलावा अगर कोई अन्य जिला में रहने वाले अभ्यर्थी भी अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहता है तो उन्हें भी आगामी सात दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से परीक्षा केंद्र बदलने के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन