{"_id":"60465c8d8ebc3e8ca31abf3b","slug":"hppsc-shimla-declared-result-of-lecturer-school-new-history-written-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रवक्ता न्यू इतिहास का परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूल प्रवक्ता न्यू इतिहास का परीक्षा परिणाम घोषित
Mon, 08 Mar 2021 11:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
राज्य लोक सेवा आयोग ने 16 अगस्त 2020 को हुई स्कूल प्रवक्ता न्यू के इतिहास विषय का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 अंकों के मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। सामान्य श्रेणी में 198, अनुसूचित जाति वर्ग में 100, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 10, ओबीसी वर्ग में 80, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से 60, सामान्य श्रेणी के वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर वर्ग से पांच, ओबीसी बीपीएल से एक और एससी बीपीएल वर्ग से छह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास घोषित किया गया है।
विज्ञापन
आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं। उधर, राज्य सहकारी बैंक में भरे जाने वाले सहायक प्रबंधकों का परीक्षा परिणाम निकालने से पहले आयोग ने 18 अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाने पर अयोग्य करार दे दिया है।
विज्ञापन