फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC Shimla choice of Exam Centre to candidates for Various Screening Tests and Preliminary Examination

घर के नजदीक परीक्षा केंद्र चुनने को लोकसेवा आयोग ने मांगे आवेदन

Thu, 13 Aug 2020 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 Aug 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
HPPSC Shimla choice of Exam Centre to candidates for Various Screening Tests and Preliminary Examination
फाइल फोटो

एचएएस, तहसील कल्याण अधिकारी, सहकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर और नगर निकायों में कार्यकारी अधिकारी और सचिव की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहुलियत के लिए लोकसेवा आयोग ने घर के नजदीक वाले परीक्षा केंद्र चुनने के लिए आवेदन आमंत्रित कर लिए हैं। आयोग की वेबसाइट पर इस बाबत लिंक अपलोड हो गया है। सात दिन के भीतर अभ्यर्थी इस लिंक के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्र बदलवा सकेंगे।

विज्ञापन


कोरोना संकट को देखते हुए लोकसेवा आयोग ने सितंबर और अक्तूबर में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के केंद्र जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर बनाने का फैसला लिया है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर अन्य सभी जिला मुख्यालयों और उपमंडल मुख्यालयों में परीक्षाएं ली जाएंगी। घर के नजदीक परीक्षा केंद्र चुनने के लिए अभ्यर्थियों को आगामी सात दिन के भीतर आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से दो परीक्षा केंद्रों का विकल्प दे सकेंगे।
विज्ञापन


आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके घरों के समीप परीक्षा केंद्र देने के लिए इन बड़ी परीक्षाओं को जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर करवाने के फैसला लिया है। इसी कड़ी में अब अभ्यर्थियों से नजदीकी परीक्षा केंद्र के लिए विकल्प मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed