फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC conducted Exam for the posts of Lecturer School New Hindi

69 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी स्कूल प्रवक्ता हिंदी की परीक्षा

Sun, 23 Aug 2020 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Aug 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
HPPSC conducted Exam for the posts of Lecturer School New Hindi
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के दस जिला मुख्यालयों में बनाए गए 42 परीक्षा केंद्रों में रविवार को 69 फीसदी अभ्यर्थियों ने स्कूल प्रवक्ता हिंदी की लिखित परीक्षा दी। आवेदन करने वाले कुल 7286 अभ्यर्थियों में से 5006 ने परीक्षा दी। राज्य लोक सेवा आयोग ने रविवार दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक परीक्षा ली। 47 पदों के लिए हुई परीक्षा के दौरान ही आयु, शिक्षा और वर्ग के दस्तावेज अभ्यर्थियों से लिए गए। 

विज्ञापन


रविवार को किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय को छोड़कर शेष दस जिलों में स्कूल प्रवक्ता की लिखित परीक्षा हुई। कोरोना संकट के बीच अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने जिला मुख्यालय स्तर पर परीक्षा ली। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अपने घरों से ज्यादा दूर न आना पड़े।
विज्ञापन


इसके लिए जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए। बीते दिनों जारी एसओपी के तहत ही यह परीक्षा करवाई गई। स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। मास्क पहनकर ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को बैठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed