{"_id":"5e528d268ebc3ef3c3556dc9","slug":"hppsc-commerce-lecturer-bharti-exam-question-paper-only-in-english-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी में प्रश्नपत्र देख चकराया अभ्यर्थियों का सिर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में अंग्रेजी में प्रश्नपत्र देख चकराया अभ्यर्थियों का सिर
Sun, 23 Feb 2020 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से करवाई गई प्रवक्ता स्कूल न्यू वाणिज्य की भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र देखकर अभ्यर्थियों के सिर चकरा गए। वाणिज्य विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में दिया गया। इस कारण हिंदी में परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों ने बताया उन्होंने परीक्षा की तैयारी हिंदी में की थी। हाल में उन्हें अंग्रेजी माध्यम का प्रश्न पत्र पकड़ा दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रवक्ता स्कूल न्यू वाणिज्य की भर्ती परीक्षा में सिलेबस से कम ही प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी संजीव कुमार, कुलदीप सिंह, आशीष कुमार ने कहा कि सिलेबस की बजाय जीएसटी से संबंधित ज्यादा प्रश्न आए थे। जिसकी अधिकतर अभ्यर्थियों ने तैयारी नहीं की थी। अभ्यर्थियों ने कहा कि बिना किसी जानकारी के परीक्षा में अंग्रेजी माध्यम का प्रश्न पत्र देना तर्कसंगत नहीं है। हिंदी माध्यम के छात्रों को इससे दिक्कत झेलनी पड़ी है, अगर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में प्रश्न पत्र होता, तो ऐसे अभ्यर्थियों को राहत मिल पाती।
विज्ञापन