फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hppsc allied services main exam in mandi shimla and dharamshala

मंडी, शिमला और धर्मशाला में मुख्य परीक्षा देंगे 2300 अभ्यर्थी

Wed, 05 Aug 2020 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
hppsc allied services main exam  in mandi shimla and dharamshala
फाइल फोटो

प्रदेश में कोरोना संकट के बीच वीरवार और शुक्रवार को अधीनस्थ संबद्ध सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए राज्य लोकसेवा आयोग ने मंडी, शिमला और धर्मशाला में केंद्र बनाए हैं। करीब 2300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बुखार, जुकाम और खांसी के लक्षण वाले अभ्यर्थियों की अलग बैठाकर परीक्षा ली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के नियमों के तहत परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य लोकसेवा आयोग से जारी एसओपी के तहत बाहरी राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को ही प्रदेश में आने का एंट्री पास बताया गया है। परीक्षा केंद्र में हाजिरी शीट भरने से पहले और बाद में भी अभ्यर्थियों के हाथ सैनिटाइज करने को कहा गया है। परीक्षा केंद्रों में मास्क पहनकर आने वालों को ही एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में सफाई और सैनिटाइजेशन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। दो अभ्यर्थियों के बीच में कम से कम दो मीटर की दूरी बनाने को कहा गया है। आरोग्य सेतु एप सभी के मोबाइल फोन में होना जरूरी रहेगा। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को एक-एक कर प्रवेश दिया जाएगा। इनके बीच पर्याप्त दूरी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी देने वाले स्टाफ को मास्क के साथ ग्लब्ज भी पहनने होंगे। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में पहले और बाद में सैनिटाइजेशन की जाएगी। शौचालयों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीने के पानी की भी व्यवस्था रहेगी। पूरे परीक्षा केंद्र में सैनिटाइजर के साथ साबुन की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed