फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose: Tet schedule for eight subjects released, examinations will be held from December 12 to 15

आठ विषयों के टेट का शेड्यूल तय, 12 से 15 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं

Mon, 07 Dec 2020 06:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Dec 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
hpbose: Tet schedule for eight subjects released, examinations will be held from December 12 to 15
परीक्षा( सांकेतिक)

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड 12 दिसंबर से फिर अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) लेगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए बोर्ड प्रबंधन पहले चार विषयों की परीक्षाओं का स्थगित कर चुका है। अब बोर्ड प्रबंधन ने नए सिरे से टेट के लिए शेड्यूल जारी किया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड 12 से 15 दिसंबर तक आठ विषयों की परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10.00 से 12.30 और दोपहर 2.00 से सायं 4.30 बजे तक करेगा। इस दौरान 12 दिसंबर को सुबह के समय टीजीटी (आर्ट्स) और सायंकाल में टीजीटी (मेडिकल) की परीक्षा होगी।

विज्ञापन


वहीं 13 दिसंबर को सुबह के सत्र में पंजाबी और सायं काल उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी। इसके अलावा 14 दिसंबर को जेबीटी टेट सुबह, जबकि सायंकाल सत्र में शास्त्री टेट होगा। 15 दिसंबर को सुबह के समय टीजीटी (नॉन मेडिकल) और दूसरे सत्र में लेंग्वेज टीचर की परीक्षा होगी। इससे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी और शास्त्री की टेट परीक्षा सहित दो अन्य विषयों की परीक्षाओं को कोरोना के मामले बढ़ने के चलते रद्द किया था। वहीं शेष बचे विषयों की परीक्षाओं के आयोजन पर संशय बना हुआ था, लेकिन अब बोर्ड प्रबंधन ने पुन: टेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed