फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE dharamshala will give another chance to candidates for DLed

डीएलएड काउंसलिंग से छूटे अभ्यर्थियों को एक और मौका देगा बोर्ड

Sat, 06 Mar 2021 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Mar 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE dharamshala will give another chance to candidates for DLed
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सीईटी-2020 सत्र 2020-22 के लिए हुई काउंसलिंग में छूटे अभ्यर्थियों को एक और मौका देगा। इस दौरान वे अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं, जो पांच और छह मार्च को हुई दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग नहीं ले सके हैं।

विज्ञापन


इन छूटे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बोर्ड कार्यालय में नौ मार्च को आयोजित होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध रोस्टर के अनुसार वर्ग/उप-वर्गानुसार रिक्तियों को ध्यान में रखकर ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन


अपने विकल्प भी उसी के अनुसार बायोडाटा फार्म में भरकर बोर्ड कार्यालय में जमा करवाएं। अभ्यर्थी अपने साथ समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र कैटागिरी/उप कैटागिरी तथा अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ नौ मार्च को स्वयं हस्ताक्षरित छाया प्रतियां भी साथ लाना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के बारे में वरीयता क्रम में अपने विकल्प बायोडाटा फार्म पर भरकर प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed