{"_id":"602380cc6b1ca7498f3f549f","slug":"hpbose-dharamshala-will-conduct-third-counselling-for-dled","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खाली रह गईं डीएलडी की सीटें, तीसरी बार काउंसलिंग करवाएगा बोर्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फिर खाली रह गईं डीएलडी की सीटें, तीसरी बार काउंसलिंग करवाएगा बोर्ड
Wed, 10 Feb 2021 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन सीईटी-2020 (डीएलएड) की खाली पड़ी सीटें भरने के लिए दोबारा से काउंसलिंग करेगा। दो से छह फरवरी के बीच स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्य कार्यालय में हुई दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद भी अभी भी सीटें रिक्त रह गई हैं। इन रिक्त पड़ी सीटों का आकलन करने की प्रक्रिया स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आकलन होते ही शिक्षा बोर्ड रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए पुन: शेड्यूल जारी करेगा। बोर्ड ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में डीएलएड में रिक्त पड़ी करीब 1065 सीटों को भरने के लिए दो से छह फरवरी तक काउंसलिंग प्रक्रिया करवाई। इस दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने करीब 3035 अभ्यर्थियों को बुलाया था, लेकिन अभी भी कई ऐसे संस्थान शेष रह गए हैं, जहां पर अभी भी सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न सरकारी और मान्यता प्राप्त संस्थानों में डीएलएड की रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए दो से छह फरवरी तक काउंसलिंग करवाई गई। अभी भी कई सीटें रिक्त रह गई हैं। इन रिक्त पड़ी सीटों का आकलन किया जा रहा है। आकलन होते ही तीसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन