फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala SOS exams now conducted three times in a year

एसओएस के विद्यार्थी साल में तीन बार दे सकेंगे परीक्षा

Thu, 28 Nov 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Nov 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala SOS exams now conducted three times in a year
सांकेतिक तस्वीर

स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्य मुक्त विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों को साल में तीन बार परीक्षाएं देने का मौका देगा। एसओएस की परीक्षाएं बोर्ड मार्च, जून और सितंबर महीने में करवाएगा। अब तक साल में दो बार ही परीक्षा करवाई जाती रही है। अब बोर्ड ने एसओएस के विद्यार्थियों के लिए साल में तीन बार परीक्षा देने का मौका देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एसओएस में पंजीकृत आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थी को एक कक्षा को पास करने के लिए पांच साल या कुल नौ अवसर दिए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि एसओएस विंग के गठन के बाद छात्रों की सुविधा के लिए कई फैसले लिए जा रहे हैं। अब विद्यार्थियों को साल में तीन बार परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बिना लेट फीस 20 दिसंबर तक पंजीकरण करने का मौका
शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय से मार्च 2020 में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन लेना आवेदन शुरू कर दिए हैं। आठवीं, दसवीं और जमा दा कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी 20 दिसंबर तक 250 रुपये फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। 21 से 31 दिसंबर तक 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं जुड़ेंगे पुराने नंबर
एसओएस के माध्यम से जो छात्र श्रेणी सुधार की परीक्षा देंगे, उनके प्रैक्टिकल के विषयों का अलग से प्रैक्टिकल लिया जाएगा। पुराने अंक नहीं जोड़ें जाएंगे। इससे हजारों छात्रों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed