फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala rejected 3122 applications of DLEd candidates

शिक्षा बोर्ड ने रद्द किए डीएलएड के 3122 आवेदन

Fri, 03 Jul 2020 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala rejected 3122 applications of DLEd candidates
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा डीएलएड के लिए 3122 आवेदनों को रद्द कर दिया है। रद्द किए गए अभ्यर्थियों के आवेदनों में अधिकतर ने फीस नहीं जमा करवाई थी तो कई अभ्यर्थियों के आवेदन अधूरे थे, जिसके चलते इन्हें रद्द किया गया है। बोर्ड ने 21 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान इस परीक्षा के लिए 24360 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से 3122 अभ्यर्थियों में से कुछ ने फार्म अधूरे भरे थे, तो कई अभ्यर्थियों ने डीएलएड के लिए निर्धारित शुल्क को जमा नहीं करवाया था।

विज्ञापन


जिसके चलते बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों के आवेदनों को रद्द कर दिया है। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि के दौरान फीस जमा करवाई है व उनका नाम रद्द सूची में अंकित है, ऐसे अभ्यर्थियों ने बोर्ड प्रबंधन ने तीन दिन का समय अपने फीस जमा करवाने संबंधी दस्तावेज जमा करवाने के लिए समय दिया है। बोर्ड ने रद्द किए आवेदनों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी है। 
विज्ञापन


डीएलएड के दो वर्षीय डिप्लोमे के लिए 30 जून तक आवेदन मांगे गए थे। इस दौरान 24360 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 3122 आवेदनों को फीस जमा न करवाने और अधूरे दस्तावेजों के चलते रद्द कर दिया गया है। - डॉ. सुरेश सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed