{"_id":"5f79b8e28ebc3e9b7c13b186","slug":"hpbose-dharamshala-new-norms-for-papers-evaluation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नहीं दो जगह होगी उत्तर पुस्तिका की जांच","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक नहीं दो जगह होगी उत्तर पुस्तिका की जांच
Sun, 04 Oct 2020 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Oct 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पेपर मूल्यांकन के दौरान होने वाली गलतियों को सुधारने के ठोस कदम उठाएगा। इसके चलते पेपर मूल्यांकन करने वाले शिक्षक के साथ एक चेकिंग असिस्टेंट भी नियुक्त होगा। इसका कार्य शिक्षक की ओर से जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं को फिर से जांचना होगा। इससे मूल्यांकन के दौरान होने वाली गलतियों में कमी आएगी।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पेपर मूल्यांकन के दौरान होने वाली गलतियों को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। अब शिक्षक अपने साथ एक चेकिंग असिस्टेंट भी रखा जाएगा। अगर शिक्षक से कोई गलती रह गई हो या मूल्यांकन के दौरान दिए गए अंकों को जोड़-जमा में कोई गलती हुई हो तो उसे सुधारा जा सके। इससे जहां बोर्ड के मूल्यांकन में पारदर्शिता आएगी, वहीं पुनर्मूल्यांकन के दौरान कम-ज्यादा होने वाले अंकों के कारण मेरिट लिस्ट से छेड़छाड़ से बचा जा सके।
विज्ञापन
मूल्यांकन के दौरान अब शिक्षक अपने साथ चेकिंग असिस्टेंट रख सकेंगे। इससे बोर्ड के पेपर मूल्यांकन में भी पारदर्शिता आएगी। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड।
विज्ञापन