{"_id":"5db7e5ff8ebc3e016f0b4297","slug":"hpbose-dharamshala-hptet-three-thousand-applications-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेट के तीन हजार आवेदन रद्द, परीक्षा तिथि भी बदली","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टेट के तीन हजार आवेदन रद्द, परीक्षा तिथि भी बदली
Tue, 29 Oct 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल शिक्षा बोर्ड की नवंबर में होने वाली आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए करीब तीन हजार आवेदन रद्द कर दिए हैं। यह आवेदन बिना फीस डिटेल के बोर्ड को मिले हैं। हालांकि, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बिना फीस डिटेल आवेदन करने वालों की सूची जारी कर 23 अक्तूबर तक फीस की डिटेल भेजने के निर्देश दिए थे। बिना फीस डिटेल भेजने वालों की सूची में 3008 आवेदकों के नाम शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, शिक्षा बोर्ड सचिव धर्मेश कुमार रामोत्रा ने बताया कि नवंबर में होने वाले टेट के लिए बोर्ड ने 15 अक्तूबर तक आवेदन मांगे थे। आठ विषयों में बोर्ड को कुल 60254 आवेदन मिले हैं। इसमें 57246 प्रवेश पत्र फीस सहित प्राप्त हुए, जबकि 3008 प्रवेश पत्र बिना फीस के पाए गए हैं। बिना फीस के मिले आवेदनों को 23 अक्तूबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
परीक्षा शेड्यूल में भी हुआ है बदलाव
नवंबर माह में होने वाली राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की अध्यापक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल में भी बदलाव हुआ है। पूर्व में परीक्षा नौ नवंबर से शुरू होनी थी, जबकि अब परीक्षा दस नवंबर से शुरू होगी। ऐसे में नौ नवंबर को सुबह के सत्र में होने वाली जेबीटी और सायं कालीन सत्र में होने वाली शास्त्री की परीक्षा अब 24 नवंबर को होगी, जबकि बाकी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों को ही होंगी।
विज्ञापन
इसमें दस नवंबर को टीजीटी नोन मेडिकल सुबह के सत्र, भाषा अध्यापक की सायं कालीन सत्र, 12 नवंबर को टीजीटी आर्ट्स की सुबह, टीजीटी मेडिकल की सायं, 17 नवंबर को सुबह पंजाबी और सायं कालीन सत्र में उर्दू की परीक्षा होगी।