{"_id":"5ebba3beb8b79e2a7965c19f","slug":"hpbose-dharamshala-give-free-books-to-9th-and-10th-class-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें
Wed, 13 May 2020 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 May 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष स्कूल शिक्षा बोर्ड नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को भी मुफ्त में किताबें देगा। बोर्ड ने किताबों की छपवाई पूरी कर दी है, लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी तक बोर्ड ने किताबों को बुक डिपो में नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
अब शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है, तो स्कूल शिक्षा बोर्ड भी किताबों को बुक डिपो तक पहुंचाने की योजना में जुट गया है। बोर्ड ने इसी महीने में किताबों को नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को वितरित करने की योजना बनाई है, ताकि दोनों कक्षा के विद्यार्थी पढ़ाई शुरू कर सकें। इससे पहले दूसरे चरण के लॉकडाउन में पहली से आठवीं तक के छात्रों को फ्री की किताबों बोर्ड ने वितरित की है।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि नौवीं और दसवीं कक्षा की किताबों की प्रिंटिंग का काम पूरा हो गया है, लेकिन लॉकडाउन के बजह से किताबें बोर्ड के डिपो तक सप्लाई नहीं हो पाई थी। अब किताबों को बोर्ड के बुक डिपो तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उसके बाद बुक डिपो से किताबें स्कूलों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
किताबें वितरित करने पर अभी निर्णय नहीं
नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को कर्फ्यू में किताबें कैसे वितरित की जाएगी। इस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। बोर्ड ने पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को भी एक-एक कक्षा को स्कूल बुलाकर सामाजिक दूरी के नियम का पालन में किताबें वितरित करने के निर्देश दिए थे।