फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala exam centers for tribal areas

दूरदराज के स्कूलों में 20 विद्यार्थियों के लिए भी बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र

Fri, 17 Jan 2020 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala exam centers for tribal areas
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी - फोटो : फाइल फोटो

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2020 में प्रस्तावित वार्षिक परीक्षाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब दूरदराज के स्कूलों में 20 छात्रों के लिए भी परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा, लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरे का प्रावधान होना अनिवार्य है। इसके अलावा अब 40 की बजाय 25 परिक्षार्थियों पर एक पर्यवेक्षक तैनात करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


केंद्र अधीक्षक के साथ एक उप अधीक्षक व इससे अधिक संख्या पर एकल सहायक अधीक्षक के अलावा पर्यवेक्षक तैनात होगा। बोर्ड की वित्त समिति की सिफारिश पर सीसीटीवी कैमरों के बैकअप व जीवंत संचालन के निरीक्षण के सहायकतार्थ संबंधित स्कूलों के पीजीटी(आईपी) या आईटी शिक्षक या उनकी नियुक्ति न होने पर कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले शिक्षक को तकनीकी पर्यवेक्षक नियुक्त करने और पर्यवेक्षक के समान पारिश्रमिक भत्ता देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उधर, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि वार्षिक परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए अहम फैसले लिए गए हैं, जो इसी सत्र से लागू होंगे। दुर्गम क्षेत्र में बोर्ड 20 परीक्षार्थियों के लिए भी परीक्षा केंद्र स्थापित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने बढ़ाई परीक्षा केंद्र निर्माण व अपग्रेड फीस
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्माण और अपग्रेड करने की फीस में बढ़ोतरी की है। डी कैटेगिरी के केंद्र की फीस 2500 से बढ़ाकर 4000 रुपये, सी कैटेगिरी की 4000 से 6000 रुपये, सी एंड डी की जगह अब बी एंड सी का संयुक्त केंद्र रहेगा, जिसकी फीस 12000 रुपये और ए एंड बी की 6000 रुपये फीस तय की गई। केंद्र अपग्रेड करने की फीस 5000 रुपये होगी। केंद्र प्रतिधारण शुल्क में भी कैटेगिरी के अनुसार वृद्धि की गई है।


डी कैटेगिरी की फीस 750 से 1000 रुपये, ए, बी व सी की 1500 से 2000 रुपये, सी एंड डी की जगह अब बी एंड सी केंद्र प्रतिधारण होंगे, जिसकी फीस 3000 और बी, सी एंड डी की 3000 से 4000 रुपये निर्धारित की गई है। केंद्र अवधारण व कम परीक्षार्थी शुल्क की दरें मार्च 2020 से लागू होगी, जबकि केंद्र सृजन और उन्नयन की दरें आगामी शैक्षणिक सत्र 2020-21 से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed