फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala: Drug Abuse Society and Challenge subject for matric class students in himachal pradesh

10वीं के छात्र पढ़ेंगे ड्रग एब्यूज: सोसायटी एंड चैलेंज

Fri, 07 May 2021 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 May 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala: Drug Abuse Society and Challenge subject for matric class students in himachal pradesh
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एनसीईआरटी दिल्ली से प्राप्त प्रश्नाधिकार और प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद 8वीं से 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। इसी बदलाव के चलते अब 10वीं कक्षा के छात्र स्कूलों में ‘ड्रग एब्यूज: सोसायटी एंड चैलेंज’ पाठ्यक्रम को जोड़ा गया है। डेमोक्रटिक पॉलिटिकस-11 नामक पाठ्यपुस्तक में इस अध्याय को जोड़ा गया है।

विज्ञापन


इसमें छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों व उसके सेवन और उसे रखने के तहत दी एनडीपीएस एक्ट के तहत दी जाने वाली सजाओं के बारे में बताया जाएगा। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ाए जाने वाले कुछ पाठ्यक्रमों में बदलाव किया है। इस दौरान कुछ पाठ्यपुस्तकों में कुछ अध्यायों को जोड़ा गया है तो कुछ हटाया गया है।
विज्ञापन


इसी संशोधन के तहत स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक डेमोक्रटिक पॉलिटिक्स-11 में नया अध्याय जोड़ा गया है। ‘ड्रग एब्यूज: सोसायटी एंड चैलेंज’ टाइटल के तहत अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाए जाने वाले इस पाठ्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जाएगा। इसके अलावा मादक द्रव्यों के सेवन और उन्हें रखने पर किस-किस प्रकार की सजा का प्रावधान एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया है, के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी जाएगी। मादक द्रव्यों के दुष्प्रभावों से संबंधित और भी कई जानकारियां इस पाठ्यक्रम में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एनसीईआरटी और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के तहत 8वीं, 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में कुछ संशोधन किया है। कुछ अध्यायों को हटाया गया है, वहीं कुछ को जोड़ा भी गया है। इन पाठ्यक्रमों को स्कूलों में पढ़ाए जाने बारे संबंधित मुखियाओं को निर्देश दे दिए गए हैं। सभी स्कूलों की आईडी पर इस नए जोड़े गए व हटाए गए अध्यायों को उपलब्ध करवाया गया है। - अक्षय सूद, सचिव, हिमाचल प्रदेश पस्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed