{"_id":"5f7f13686fa6cd1a6869dbe8","slug":"hpbose-dharamshala-dled-counselling-from-12-to-23-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 23 अक्तूबर तक होगी अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
12 से 23 अक्तूबर तक होगी अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया
Thu, 08 Oct 2020 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Oct 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड के सत्र 2020-22 के लिए सरकारी व निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में डीएलएड सीईटी-2020 की परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार काउंसलिंग कर रहा है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जिला स्तर की सभी 12 सरकारी डाइट में सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए 12 से 23 अक्तूबर तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
इसमें सीट लेने के लिए अभ्यर्थी प्राथमिकता के आधार पर वरीयता क्रम में विकल्प बायोडाटा प्रपत्र पर प्रस्तुत करेंगे। अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार निकटतम सरकारी डाइट में काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। सरकारी डाइट में प्रमाण पत्रों के सत्यापन व विकल्प के आधार पर अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
तिथिवार सूची बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म पर सुविधा अनुसार वरीयता क्रम में सीट विकल्प भरकर मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कैटागिरी/उपकैटागिरी व अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ सत्यापित छाया प्रतियां भी साथ लाएं। अभ्यर्थी सरकारी डाइट में मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन