फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala D.El.Ed counselling for 1065 seats

डीएलएड की 1065 सीटों के लिए हजारों अभ्यर्थियों की होगी काउंसलिंग

Sun, 31 Jan 2021 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Jan 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala D.El.Ed counselling for 1065 seats
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन सीईटी-2020 (डीएलएड) में रिक्त पड़ी 1065 सीटों को भरने के लिए 3035 अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग करवाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो से छह फरवरी तक हर दिन 600 के करीब प्रतिभागियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है।बोर्ड डीएलएड-2020 के लिए प्रदेश भर के विभिन्न संस्थानों में रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करवाएगा। डीएलएड के लिए यह काउंसलिंग बोर्ड के धर्मशाला स्थित मुख्यालय के ई-ब्लॉक में होगी। 

विज्ञापन

यह दस्तावेज लाने होंगे साथ
दो से छह फरवरी तक बोर्ड कार्यालय में होने वाली इस काउंसलिंग के दौरान पात्र अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फार्म को भरकर साथ लाना होगा। इसके अलावा अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे। अभ्यर्थियों की काउंसलिंग उसी दिन होगी, जिस दिन की लिस्ट में उनका नाम होगा। 
विज्ञापन


दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन सीईटी-2020 (डीएलएड) के लिए दो फरवरी से दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होगी। हर दिन करीब 600 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय के ई-ब्लाक में बुलाया गया है। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed