{"_id":"60e988128ebc3ebb48456e41","slug":"hpbose-dharamshala-corona-positive-candidates-appear-in-hp-tet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: बिना शुल्क टेट दे सकेंगे कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा बोर्ड धर्मशाला: बिना शुल्क टेट दे सकेंगे कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी
Sat, 10 Jul 2021 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:15 PM IST
सार
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जो परीक्षार्थी मौजूदा समय में चल रही अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) देने से वंचित रहे हैं, उन्हें नवंबर माह में प्रस्तावित टेट में बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
अध्यापक पात्रता परीक्षा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौजूदा समय में कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अध्यापक पात्रता परीक्षा न दे पाने वाले अभ्यर्थियों को स्कूल शिक्षा बोर्ड नवंबर माह में निशुल्क शुल्क के परीक्षा में बैठने का मौका देगा। लेकिन इसके लिए उन्हें अपनी कोविड रिपोर्ट, प्रार्थना पत्र व एडमिट कार्ड बोर्ड कार्यालय के ईमेल एड्रेस पर भेजना होगा। उसके बाद ही उन्हें यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जो परीक्षार्थी मौजूदा समय में चल रही अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) देने से वंचित रहे हैं, उन्हें नवंबर माह में प्रस्तावित टेट में बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में कर रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान कई परीक्षार्थी कोरोना संक्रमित होने के कारण परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को मौजूदा परीक्षा समयसारिणी के स्थान पर नवंबर 2021 में प्रस्तावित टेट में गत वर्ष की भांति बिना परीक्षा शुल्क के परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन