{"_id":"5dfc73c08ebc3e87e618b58d","slug":"hpbose-dharamshala-and-hptet-2019-result-of-fifty-seven-thousand-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 हजार अभ्यर्थियों के टेट परिणाम में देरी, शिक्षा बोर्ड ने किया ये दावा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
57 हजार अभ्यर्थियों के टेट परिणाम में देरी, शिक्षा बोर्ड ने किया ये दावा
Fri, 20 Dec 2019 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लगभग 57 हजार अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर महीने में आठ विषयों की शिक्षक पात्रता परीक्षा ली थी। बोर्ड ने नवंबर माह में शिक्षक पात्रता परीक्षा के सभी आठ विषयों की उत्तर कुंजी सात दिसंबर को जारी की थी।
विज्ञापन
बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी को लेकर कोई आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 14 दिसंबर तक का समय दिया था। अब बोर्ड आपत्तियों पर जांच कर रहा है। बोर्ड इसी महीने के अंत तक टेट का परिणाम घोषित कर सकता है। जिसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
इस बार टीजीटी आर्ट्स टेट में 22828, जेबीटी में 11192, भाषा अध्यापक में 5876, पंजाबी में 235, शास्त्री में 2465, टीजीटी मेडिकल में 6058, टीजीटी नॉन मेडिकल में 8519, उर्दू विषय में सिर्फ 73 अभ्यर्थियों के आवेदन आए थे। उधर, बोर्ड के सचिव धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि उत्तर कुंजी को लेकर आई आपत्तियों की जांच की जा रही है। जल्द टेट के सभी विषयों को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन