{"_id":"5dc16dfe8ebc3e5b2a71b677","slug":"hp-board-10th-and-12th-pre-board-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं, ये रहा सिलेबस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दसवीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं, ये रहा सिलेबस
Tue, 05 Nov 2019 07:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम सुधारने के लिए प्रदेश में पहली बार ली जा रही दसवीं और बारहवीं कक्षा की 80 फीसदी सिलेबस के आधार पर प्री-बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों सहित स्कूल प्रिंसिपलों को 30 नवंबर तक निर्धारित 80 फीसदी सिलेबस पढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
स्कूलों को 80 फीसदी सिलेबस का विस्तृत ब्योरा भी भेजा गया है। प्री-बोर्ड परीक्षाओं में खराब परिणाम देने वाले स्कूलों का शिक्षा विभाग की टीम निरीक्षण करेगी। खराब रिजल्ट पर जांच की जाएगी। खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों में जनवरी माह में अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्रदेश भर में पहली बार दसवीं और जमा दो कक्षाओं के लिए सात दिसंबर से प्री-बोर्ड परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इसकी जिम्मेदारी एससीईआरटी सोलन को सौंपी गई है। एससीईआरटी की प्रिंसिपल डॉ. नम्रता टिक्कू ने बताया कि परीक्षा को करवाने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा में गुणवत्ता सहित बोर्ड की परीक्षा में अच्छा परिणाम लाना है।
विज्ञापन