{"_id":"6093de260eb80032276b2bc2","slug":"hostels-library-closed-till-31-may-2021-in-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू के हॉस्टल और पुस्तकालय 31 मई तक बंद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू के हॉस्टल और पुस्तकालय 31 मई तक बंद
Thu, 06 May 2021 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 06 May 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और कोरोना कर्फ्यू के बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू के छात्रावास, रीजनल सेंटर और विवि के सभी संस्थान 31 मई तक बंद कर दिए हैं। विवि के कुलसचिव की ओर से जारी कार्यालय आदेशों के मुताबिक छात्रावासों में रह रहे शोधार्थियों और छात्रों को 7 मई दोपहर 12 बजे तक हॉस्टल खाली करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रावासों में सिर्फ विदेशी मूल के छात्रों को रहने की अनुमति होगी। इन्हें अपने संस्थान और विभागों के निदेशकों, विभागाध्यक्षों और गाइड सहित अधिष्ठाता छात्र कल्याण और चीफ वार्डन को इसकी सूचना देनी होगी। आदेशों में कहा है कि विवि में सरकार के फैसले के मुताबिक सात मई सुबह छह बजे से 17 मई सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम नहीं होंगे। कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी।
विज्ञापन
गैर शिक्षक कर्मचारी घर से कार्य करेंगे। इन्हें कर्फ्यू के दौरान स्टेशन छोड़ने की अनुमति नहीं होेगी। स्टेशन छोड़ने से पहले अनुमति लेनी होगी। 17 मई तक विश्वविद्यालय और इसके विभागों में सेमीनार, कार्यशालाएं, सम्मेलन और हर तरह की सामूहिक गतिविधियां बंद रहेगी। 31 मई तक विवि, रिजनल सेंटर धर्मशाला, और इंवनिंग स्टडीज विभाग के पुस्तकालय बंद रहेंगे। विवि का मॉडल स्कूल 31 मई तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
अनिवार्य सेवाओं में तैनात स्टाफ रहेगा ड्यूटी पर तैनात
कुलसचिव ने आदेशों में साफ किया है कि अनिवार्य सेवाओं में तैनात स्टाफ को आवश्यकता अनुसार ड्यूटी पर बुलाया जाता रहेगा।